शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली महिला को मिटटी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव लधोला निवासी 58 वर्षीय शिवना पत्नी जगने अपने घर के बाहरी हिस्से में पड़े छप्पर में सो रहीं थीं। रात दो बजे के आसपास वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकलीं। इसी दौरान गांव के बाहर हो रहे खनन से मिट्टी भरी ट्रॉली लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाहर एक्सीडेंट की आवाज सुनकर घर में सो रहा महिला का पुत्र संगपाल तथा अन्य परिजन बाहर आ गए। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद ग...