अमरोहा, मार्च 5 -- एसडीएम विभा श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, लेखपाल हरमीत सिंह ने सोमवार रात तहसील क्षेत्र के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर मोहम्मदपुर के जंगल में छापा मारा। अधिकारियों को खबर लगी थी कि यहां मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। टीम को देख आरोपी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकले। मिट्टी लदी 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को ख्यालीपुर ढाल के पास से पकड़ा गया। जिला खनन अधिकारी ने चालान कर गजरौला थाना के सुपुर्द किया है। अवैध खनन में संलिप्त भूस्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को भी नायब तहसीलदार की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बसी सहसौली गांव के जंगल में अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी पकड़े थे। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.