फरीदाबाद, जनवरी 28 -- पलवल, संवाददाता। चांदहट थाना क्षेत्र में यमुना से अवैध रेती खनन करने वाले माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान माफियाओं ने टीम की सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हमले में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चांदहट थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि सोमवार को खनन विभाग की टीम यमुना किनारे अवैध रेती खनन की सूचना पर कार्रवाई के लिए गई थी। मौके पर देखा गया कि कुछ लोग डंपरों में रेती भरकर ले जा रहे थे। जैसे ही खनन माफियाओं को टीम की मौजूदगी का पता चला, वे मौके से भागने लगे। आरोप है कि टीम ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो खनन माफियाओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.