प्रयागराज, फरवरी 8 -- हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के दक्षिणी कोटवां गांव में खनन माफियाओं के बालू परिवहन के लिए खेत से जबरन रास्ता बनाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि खेत में जबरन रास्ता बनाने का विरोध करने पर सेवानिवृत्त फौजी पर खनन माफियाओं ने असलहा तान दिया। फौजी ने थाने में तहरीर दी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि दक्षिणी कोटवां गांव के सामने अमूमन अवैध तरीके से गंगा से बालू खनन का सिलसिला वर्षों से जारी है। गांव के ही पूर्व फौजी कुलदीप कुमार सिंह रविवार को अपने खेत की ओर ग‌ए थे। नदी किनारे डंप बालू की ढुलाई के लिए कुछ लोग जेसीबी से उनके खेत में रास्ता बना रहे थे। कुलदीप ने रास्ता बनाने का विरोध किया तो बालू माफिया भड़क गए...