रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर जिले में खनन माफिया के डंपर ने 40 किलोमीटर तक आतंक मचाया। इस दौरान कई लोग और वाहन हादसे का शिकार होने से बचे। डंपर को रोकने पर चालक ने धमोरा चौकी प्रभारी को गाड़ी समेत रौंदने का प्रयास किया। हादसे में धमोरा चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए। बाद में डंपर को दलपतपुर टोल पर रोक लिया गया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। नायब तहसीलदार ने शहजादनगर थाने में कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है। नायब तहसीलदार मिलक अंकित अवस्थी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग पर क्षेत्र में थे। इस बीच गुरुवार की सुबह बिलासपुर से मिलक की ओर रेत से भरा एक डंपर आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर नायब तहसीलदार ने रुकने का इशारा किया। टीम को देख डंपर चालक ने डंपर सहित का प्रयास किया। चालक तेज गति में डंपर को लेकर भागने लगा। इस दौरान रठौड़ा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.