शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- खनन माफियाओं ने शुक्रवार रात पचदिउरा गांव के कब्रिस्तान से मिट्टी निकालना शुरू कर दी। प्रधान की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ट्राली पकड़ ली।‌ जिसे बाद में छोड़ दिया गया। निगोही इलाके में रात के अंधेरे में मिट्टी खनन जारी है। माफिया बगैर अनुमति पूरे खेत के खेत खाली करते जा रहे। शुक्रवार की रात माफियाओ ने पचदेवरा गांव के कब्रिस्तान में जेसीबी से खुदाई करना शुरू कर दिया। ग्रामीणो ने प्रधान को कब्रिस्तान में जेसीबी चलने की सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को मिट्टी खनन की सूचना दी। ग्रामीणो के मुताबिक थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस को देख जेसीबी चालक तो फरार हो गया। लेकिन ट्राली को पुलिस ने पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...