रांची, नवम्बर 5 -- झारखंड ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास के कई पड़ाव देखे। वर्ष दर वर्ष विकास का पहिया तेज चलता जा रहा है। राज्य के 25वें साल में हम किस पड़ाव पर पहुंचे, इस पर आज से आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 25 दिनों तक लगातार पढ़ें- 25 साल, 25 पड़ाव। शुरुआत झारखंड के पर्यटन क्षेत्र से। झारखंड यानी प्राकृतिक सौंदर्य। इसी सौंदर्य में छिपा है राज्य का पर्यटन क्षेत्र। वर्ष 2000 में जब झारखंड बना, तभी से सभी सरकारों ने पर्यटन स्थलों को विकसित करने की कोशिश की। जैसे-जैसे नक्सलियों पर काबू पाया गया, वैसे-वैसे पर्यटन बढ़ाने की दिशा में भी काम शुरू हुआ। सूबे के सभी मुख्यमंत्रियों ने पर्यटन पर फोकस किया। वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता में रखा है। उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि झारखंड पर्यटन न केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.