कटिहार, जनवरी 7 -- मनिहारी नि स मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा खनन निरीक्षक केशव राज ने मनिहारी के कई ईंट भट्ठों की जांच की। जांच के दौरान खनन पदाधिकारी ने चार ट्रैक्टर को भी मिट्टी खनन करते जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। खनन पदाधिकारी ने नैना ईंट भट्ठा में माइनिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। भठ्ठा मालिक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। खनन पदाधिकारी के मनिहारी आने की सूचना पर खनन करने वाले सभी लोगो मे हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...