कटिहार, जनवरी 21 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र माइनिंग पदाधिकारी केशव राज ने मंगलवार को अवैध खनन के विरुद्ध दो स्थानों पर छापा मारकर रोशना थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि महानंदा ब्रिज के निकट बाबूपुर एवं खोजाटीहाट खादान में अवैध खनन कर अत्यधिक गड्ढा लगभग 8 फीट तक किया गया था। खादान में छापामारी के दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर या कोई भी व्यक्ति दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दिया। खादान में अत्यधिक गढ़ढा होने के कारण अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कारवाई करने के लिए लिखित रूप से रोशना थाना को दिया। छापामारी के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...