हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा के गांव दरकई में बुधवार रात अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक व उनके चालक पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए गए। खनन निरीक्षक व चालक ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो अधिकारियों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे। बुधवार रात को खनन निरीक्षक दिनेश मोदी को सूचना मिली कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव दरकई में अवैध खनन हो रहा है। इस पर खनन निरीक्षक अपने चालक मुकेश यादव के साथ वहां जा रहे थे। तभी रास्ते में सात-आठ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिससे खनन निरीक्षक व चालक घायल हो गए। हम...