सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की रासपहरी में शनिवार को खनन व भूतत्व खनिकर्म खनन डॉयरेक्टर माला श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खनन सुरक्षा मामले को सर्वोपरि बताया। कहा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर खनन को संचालित कर यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई जाएगी। खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में अभी खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रयास है कि इस क्षेत्र के विकास तथा विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जो अच्छा प्रयास हो सकता है उसे किया जाएगा। यह क्षेत्र संपदा संपन्न है उसी के साथ यहां का विकास भी जुड़ा हुआ है। विकास की रणनीति पर आगे बात करने के साथ यहां की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। कहा कि दो दिवसीय दौरे में सभी खनन से जुड़े ल...