बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- खनन टैक्स चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खनन टैक्स चोरी मामले में 22 वर्ष से फरार आरोपी को हथियावां थाने की पुलिस ने बादशाहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादशाहपुर निवासी क्रेसर मालिक विनय महतो के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम में बादशाहपुर गांव में छापेमारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन विभाग ने 2003 में 21 लोगों के खिलाफ खनन राजस्व चोरी को लेकर केस दर्ज कराया था। इस मामले में अधिकतर आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं या कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। जबकि, विनय महतो अब तक फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिविल कोर्ट ने कुर्की जब्ती से पहले इश्तहार वारंट जारी किया था। इसके बाद से पुलिस लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.