पटना, दिसम्बर 15 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सोमवार को खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य में खनन क्षेत्र को सुशासित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं लगातार दोहन, राजस्व में वृद्धि तथा नियमों का कड़ाई से पालन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अनधिकृत भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों सेसमन्वय बढ़ाने पर बल दिया। निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने, आईटी आधारित मॉनिटरिंग तथा फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने सभ...