गाजीपुर, दिसम्बर 26 -- गाजीपुर। खनन अधिकारी ने बताया कि खनन करने वाले स्थानों का विभाग की ओर से पट्टा किया जाता है। अब पट्टा होने वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। कैमरा के साथ जीपीएस भी लगाये जाएंगे। जीपीएस लगाने के बाद एप से ट्रैकिंग करते हुए एक क्लिक पर जानकारी ली जा सकेगी। अब इस अवैध खनन को रोकने के लिए निरीक्षण एप से निगरानी की जाएगी। एक क्लिक पर सभी जानकारी भी हासिल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...