कौशाम्बी, नवम्बर 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल के बरई मजरा इछना गांव में खनन और राजस्व विभाग की लापरवाही से पांच किसान भाइयों के खिलाफ लाखों रुपये की आरसी जारी कर दी गई। राशि न चुकाने पर उनकी कृषि योग्य भूमि कुर्क कर दी गई है, जिससे खेतों में खड़ी धान की फसल को काटने नहीं दिया जा रहा। पीड़ित किसानों ने एसडीएम, डीएम और खनन विभाग से मिलकर आरसी रद्द करने एवं फसल कटाई करने की अनुमति की गुहार लगाई है। इछना गांव के मजरा बरई निवासी उमाकांत पांडेय अपने चार भाइयों के साथ खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में उनकी खाली पड़ी दस बिस्वा भूमि पर रात के अंधेरे में गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया था। खनन के कुछ ही दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने इसके बाद अस्सी हजार रुपये का जुर्माना जमा कर दिया था। उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.