औरैया, जनवरी 19 -- अयाना, संवाददाता। बीहड़ पट्टी में सक्रिय खनन माफियाओं के अंदर पुलिस व प्रशासन का जरा भी भय नहीं बचा है। चौकी के बाहर मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े कर रील बनाने में कार्रवाई होने के बाद माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आए दिन खनन करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। अयाना थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरों से चल रहा है। बीहड़ी क्षेत्र में खनिज विभाग से करीब 10 स्थानों पर मिट्टी खनन का अनुमति है। इनमें से अधिकांश अनुमति ईंट भट्टों पर मिट्टी डालने के लिए ली गई हैं। खनन माफिया इन स्थानों पर मानक के विपरीत जाकर बुलडोजर की मदद से खनन करते हैं। भट्टे पर मिट्टी डालने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सात से आठ सौ रुपये ट्रॉली के हिसाब से क्षेत्र में बेचने में भी जुटे हैं। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.