फिरोजाबाद, मार्च 3 -- खनन करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रात के अंधेरे में जहां जमकर खनन किया जा रहा है तो वहीं मिट्टी को स्टोर करने के लिए सड़कों के किनारे का प्रयोग किया जा रहा है। सरकारी जमीनों का प्रयोग करने से भी नहीं चूक रहे हैं। अलीगनगर कैंजरा में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्सा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार की मध्य रात्रि में तहसील फिरोजाबाद के लतुर्रा में जेसीबी से खनन किया गया और डम्फरों से रातभर में दर्जनों बार खनन की मिट्टी को अलीगनगर कैंजरा गली नम्बर एक पर दुकानों, मकानों के पास डाला गया। ग्रामीणों की नजर जब रविवार की सुबह इस अवैध खनन करके आई मिट्टी पर पड़ी तो गुस्सा फूट गया। तेज हवा से इन दिनों बिगड़े मौसम को लेकर मिट्टी राहगीरों की आंखों में जा रही थी। वहीं आसपास के लोगों को दिक्कतें आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.