चतरा, नवम्बर 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि । आठ हजार करोड़ का कोल खनन और डिस्पैच का ठेका लेकर आयी नागार्जुन अर्थात एनसीसी के खिलाफ आम्रपाली में पांच गांव के रैयत गोलबंद होते नजर आ रहे हैं। गांवों में अलग-अलग बैठक कर कहीं स्वागत तो कहीं विरोध के बिगुल बज रहा है। इसी कड़ी में आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों की महाजुटान रविवार को कुमरांग कला मीडिल स्कूल के पास हुई। यह बैठक एनसीसी कंपनी के द्वारा कुछ चुनिंदा लोगों के माध्यम से बिना ग्राम सभा किए कार्य प्रारम्भ करने की सूचना पर हुई। जहां पांच गांव के ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मिडिल स्कूल कुमरांग कला से विरोध मार्च निकाला। आक्रोशित ग्रामीण एनसीसी व सीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पीओ ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला ।पैदल मार्च में शामिल लोग भारत माता की जय,सीसीएल प्रबंधन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.