लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- बीस दिन पहले अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी करने वाले खनन अधिकारी पर हमला करने वाले खनन माफिया अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनके खिलाफ खनन अधिकारी की तरफ से सिंगाही थाने में तमंचा लगाकर धमकाने और उनके गनर की राइफल छीनने आदि की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी है। इनमें से पुलिस अभी तक किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसने केवल एक अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे खनन अधिकारी आशीष सिंह ने मोतीपुर के भौका घाट पर छापा मारकर चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े थे। इनमें से दो ट्रालियां अवैध खनन की बालू से भरी थीं। बाकी दो बालू भरने जा रही थीं। चालकों के मोबाइल जब्त कर उनकी टीम ने सिंगाही पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस से पहले वहां मुन्ना खान, हीरालाल, रवींद्र भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.