बदायूं, दिसम्बर 25 -- सैदपुर। थाना वजीरगंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन अधिकारी ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया है। गांव वीरमपुर व लखनपुरा से मिट्टी का अवैध खनन कर कस्बा सैदपुर व गांव रेहड़िया के प्लॉटो में मिट्टी का भराव किया जा रहा था। सूचना पर खनन अधिकारी मौके पर पहुंचे और खनन कार्य में लगे रहे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। खनन अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति मिट्टी खनन करना नियमों के विरुद्ध है। मामले में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.