शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर में ऑफिसर कॉलोनी में स्थित खनन अधिकारी अभिषेक कुमार पटेल और ऊपरी मंजिल पर रह रहीं एडीजे कृष्ण लीला यादव के आवास में आग लग गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे का बताया गया। आग की सूचना फायर सर्विस को दी गई। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल ने फायर सर्विस यूनिट को तत्काल मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड की टीम ने नौ मिनट में मौके पर पहुंच कर बिजली मीटर, तारों और इनवर्टर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बंगले के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से लगी थी। हाईटेंशन लाइन के तार में करंट आ रहा था, खंभे से आवास तक जाने वाली केबिल पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के बाद शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। इंवर्टर, उसके पास लगा गेट भी जल गया। हालांकि समय से दमकल टीम पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.