चतरा, फरवरी 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खदैया स्थित हरिजन मोहल्ला में डॉ. भीमराव अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में संत शिरोमणि रैदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्जवल दास शामिल हुए। जहां उपस्थित अतिथियों ने संत रैदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वही विधायक उज्जवल दास ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रैदास जी के विचार समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई और समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। कहा कि संत रैदास जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और सामाजिक न्याय को मजबूत किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.