किशनगंज, जनवरी 22 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड में अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सघन कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की अहले सुबह थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में बुधरा पंचायत के धोबीडांगा बालू खदान में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने अवैध बालू खनन कर ला रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को धोबीडांगा घाट से लगातार अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। जिसपर पुलिस टीम ने औचक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि खनन विभाग को बालू लदे जब्त ट्रैक्टर के संबंध में सूचना दी गयी है। बिहार खनिज नियमावली के तहत वाहन मालिक को अर्थदंड लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि धोबीडांगा बालू खदान से सुबह 4...