सोनभद्र, नवम्बर 27 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स के पत्थर खदान में 15 नवंबर को हुई दुर्घटना में सात मजदूरों की हुई मौत के बाद सभी खदाने बंद हो गई। खदानों को मानक के अनुरूप चलाने को लेकर गुरुवार को क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में शारदा मंदिर रोड पर स्थित एसोसिएशन कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान खदानों में सुरक्षित खनन कार्य करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीसिंह ने सभी खदान मालिकों से कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए खदानों में सुरक्षित ढंग से कार्यों के क्रियान्वयन पर जोर देना चाहिए। अगर हम सुरक्षित तरीके से खनन करेंगे तो हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे और खदान में कार्यरत मजदूर भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र म...