विकासनगर, अक्टूबर 19 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में सदियों से बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है जो मुख्य दीपावली के ठीक एक माह बाद मनाई जाती है। हालांकि, बदलते समय के साथ कुछ खतों में नई दीपावली भी मनाई जाती है। खत पशगांव के दसोऊ गांव में नई दीपावली मनाई जाएगी। इस समय छत्रधारी चालदा महासू महाराज दसऊ स्थित मंदिर में विराजमान हैं। जिस खत में महाराज प्रवास करते हैं उस खत के सभी गांव के लोग नई दीपावली मनाते हैं। लिहाजा, खत पशगांव के 15 गांवों में आज से दीपावली मनाई जाएगी । बता दें कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज आगामी माह में हिमाचल प्रदेश के पशमी के लिए प्रस्थान करेंगे, जिस कारण इस बार खत पशगांव के सभी गाव आखिरी बार नई दीपावली मनाएंगे। जिसके लिए खत के सभी गावों से लोग छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर दसऊ पहुंचेगे। सभी खतवासी दसऊ गाव में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.