विकासनगर, अप्रैल 17 -- खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर अठगांव खत के सदर स्याणा राजेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में गुरुवार को कांडोई धार में बैठक हुई। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पर्वतीय प्रगति मंडल खत अठगांव समिति का गठन किया गया। बैठक में दीवान सिंह तोमर को समिति का अध्यक्ष, चतर सिंह तोमर को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, आलम सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष, शूरवीर सिंह नेगी को सचिव, अजब सिंह को सांस्कृतिक अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ये खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्व. कुंवर सिंह तोमर( सदर स्याणा) खत अठगांव के याद में आयोजित किया जा रहा है। कहा कि खेलकूद एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन जून से पांच जून तक कांडोई धार में आयोजित किए जाएंगे। पर्वतीय प्रगति मंडल खत अठगांव समिति अध्यक्ष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.