मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। खत्री समाज का नव वर्ष उत्सव मुरादाबाद के मोती महल रेस्टोरेंट में मनाया जाएगा। एलीट खत्री समाज की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग जुटेंगे। खत्री समाज के लोगों ने रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन सुनिश्चित किया है। संजय धवन ने बताया कि आयोजन देर रात आठ बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें कुछ लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसमें सभी सदस्य द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन संपन्न होगा। सभी में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...