नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Fixed Deposit: सालों तक बैंक एफडी, सेविंग अकाउंट और सोना ही सुरक्षित भविष्य की पहचान थे। 6-7% रिटर्न को 'सेफ्टी नेट' माना जाता था। लेकिन अब महंगाई, बढ़ती जरूरतें और बेहतर जानकारी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सिर्फ सुरक्षित रहना ही काफी है? इसी सवाल ने भारतीय परिवारों को म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और SIP जैसे निवेश विकल्पों की ओर मोड़ा है, जहां जोखिम तो है, लेकिन लंबे समय में बेहतर रिटर्न की उम्मीद भी।एफडी से म्यूचुअल फंड की ओर झुकाव आज एफडी से म्यूचुअल फंड की ओर झुकाव साफ दिखता है। लोग समझने लगे हैं कि अगर पैसा महंगाई से तेज नहीं बढ़ा, तो असल में उसकी ताकत घट रही है। SIP जैसे विकल्पों ने निवेश को आसान बना दिया है। Rs.5,000 या Rs.8,000 महीने की छोटी रकम से भी लोग बाजार में हिस्सेदारी कर पा रहे हैं। उतार...