कानपुर, जनवरी 10 -- मूसानगर। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग का फुटपाथ लगभग समाप्त हो गया है। सड़क तक अतिक्रमण ने पैर पसार लिए हैं। बढ़े हुए अतिक्रमण और ई-रिक्शों की धमा-चौकड़ी ने मुख्य मार्ग को इतना तंग कर दिया है कि पल-पल पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके चलते आये दिन अतिक्रमण से हादसों की आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत के मुगल रोड, गजनेर रोड, सब्जी मंडी, पुरानी बाजार मार्ग को देख कर अब ऐसा लगता है, जैसे यहां कभी सड़क ही नहीं थी। सबसे ज्यादा हालत खराब मुख्य चौराहा के पास की है। सब्जी मंडी का हाल तो यह है कि फुटपाथ तक सब्जी वालों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं और फिर इसके बाद चार पहिया, ठिलिया वाले सड़क तक लगा लेते हैं, जिससे आवागमन दुश्वार बना हुआ है, जो जाम का कारण बन रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत और तहसील प्रशासन कई बार जगह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.