नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- एमजी मोटर ने अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय मार्केट में उतार दिया है। एमजी हेक्टर (MG Hector) का यह अपडेटेड वर्जन 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी ने हेक्टर प्लस के फेसलिफ्ट वर्जन की कीमतों का भी ऐलान कर दिया है जो 6 और 7-सीटर ऑप्शन में आती है। अपडेटेड एमजी हेक्टर Plus की शुरुआती कीमत 17.29 लाख रुपये रखी गई है। नए फेसलिफ्ट के साथ MG ने हेक्टर को हल्का-सा फ्रेश लुक दिया है ताकि सेगमेंट में इसकी मौजूदगी और मजबूत बनी रहे। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और डिजाइन के बारे में विस्तार से।अब कुछ ऐसी दिखेगी नई हेक्टर डिजाइन की बात करें तो नई एमजी हेक्टर का बड़ा ग्रिल साइज में पहले जैसा ही है। हालांकि, अब इसमें डायमंड पैटर्न की...