गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- ट्रांस हिंडन। खतौली विधायक ने टीला मोड़ थाना क्षेत्र में विज्ञापन के पोल पर उनके होर्डिंग लगाने के मामले में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही, उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बता दें कि कुछ लोगों ने सात सितंबर को टीला मोड़ रोड पर लगे व्यावसायिक विज्ञापन के ऊपर खतौली विधायक के होर्डिंग लगा दिये थे। लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकृत विज्ञापन ठेकेदार अनिल त्यागी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। खतौली विधायक मदन भैया का कहना है कि होर्डिंग लगाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मामले की जांच की जा रही ...