लखनऊ, मार्च 23 -- - जांच में गंभीर अनियमितता मानते हुए रिपोर्ट में किया है उल्लेख - एक एससी व्यक्ति के अनुमति के बिना ही बैनामा करा दिया गया लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान हुई गड़बड़ियां प्याज के छिलके की तरह परत-दर-परत खुलती जा रही हैं। राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि यूपीडा को ऐसे लोगों की जमीनें भी बेच दी गईं, जिनके खतौनी में नाम तक नहीं थे। जांच रिपोर्ट में इसके लिए तत्कालीन एडीएम (भू/आ) को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उनके मिलीभगत की बात कही गई है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए जब जमीन ली गई उस समय लखनऊ में डीएम के पद पर अभिषेक प्रकाश तैनात रहे। जमीन लेने और मुआवजा दिलाने के नाम पर गड़बड़ियों का खूब खुलासा हुआ। इसकी शिकायत मंडलायुक्त होने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.