अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- जलालपुर। नगर पालिका जलालपुर निवासी बच्चाराम पुत्र रामचेत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खतौनी की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकवाने की मांग की है। कहा कि दबंग किस्म के लोग बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के उनकी संक्रमणीय भूमिधर की जमीन पर जबरन अवासीय निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उपजिलाधिकारी को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया गया था। कुछ समय के लिए निर्माण रुक गया था लेकिन दबंगों ने फिर शुरू कर दिया। लेखपाल द्वारा गलत रिपार्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.