मुरादाबाद, फरवरी 12 -- खतौनियों में होने वाली गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए तहसील सभागार में आज सुधार को विशेष अभियान चलेगा। अभियान सवेरे 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। यह खतौनियों के दुरुस्तीकरण के लिए विशेष वृहद अभियान है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने को अभियान गतिमान है, जिसमें खतौनियों में नाम, बल्दियत, उपनाम में आंशिक त्रृटियों के संबंध में कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन सभी को लेकर अभियान चलाकर यह सब कमियां दूर की जाएगी। यह सबसे बड़ा अभियान चलेगा, इस अभियान में लेखपाल और राजस्व कर्मचारी व तहसील के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी इस कैंप का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.