पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- पिथौरागढ़। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को शुद्ध पानी पीने के लिए वाटर प्यूरीफायर मिल गया है। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष राम सिंह ने खतीगांव के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यालय को वाटर प्यूरीफायर सौंपा। विद्यालय प्रबंधन ने राम सिंह का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केसी चड्डा,जोगा सिंह उपरारी,राजेंद्र सिंह चड्डा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...