गिरडीह, मई 20 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा विगत 15 मई से जारी खतियानी पदयात्रा सोमवार देर शाम पीरटांड़ पहुंची। सूबे की उप राजधानी दुमका से जारी यह पदयात्रा अपने कार्यक्रम के पांचवें दिन मंगलवार को पीरटांड़ से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानते हुए झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करना है। जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि 05 जून को रांची स्थित राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। खतियानी पदयात्रा क...