फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। जिले में संचालित निजी अस्पतालों में मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है। जिले हर गांव, गली, नुक्कड में करीब पांच सौ से अधिक निजी अस्पताल चल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लिखापढ़ी में 76 अस्पतालों में ही मरीजों के सेहत ठीक कर रहे है। इसमें भी अधिकतर में फायर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। नतीजन यहां इलाज कराने वाले मरीजों पर खतरा मड़रा रहा है। जनपद के निजी अस्पतालों में अग्निशमन उपाय नाकाफी हैं। इक्का-दुक्का अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो इनके वार्डों में फायर सिलेंडर दिखाई नहीं देते। गलियों के अंदर तंग रास्ते हैं और कई अस्पतालों तक फायर ब्रिगेड पहुंचने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कभी किसी घटना के वक्त मुसीबत हो सकती है। इस अस्पतालों को ज्यादातर शटर के अन्दर संचालित किए जा रहे हैं। बता दें कि जनपद के कुल 59 निजी...