नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 52 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है और शायद इसलिए अब हैकर्स इसके ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं। हैकर्स एसबीआई के ग्राहकों को WhatsApp पर फर्जी एसएमएस भेजकर फंसाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अगर आप या आपके घर में कोई एसबीआई का ग्राहक है, तो खुद भी सावधान हो जाइए और परिवार के सदस्यों को भी अलर्ट कर दीजिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। खुद एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। SBI ने हाल ही में एक ऐसे मामले के बारे में बताया जिसमें स्कैमर ग्राहकों को फेक WhatsApp मैसेज भेज रहे थे। मैसेज में दावा किया गया था कि उनका आधार नंबर अपडेट नहीं हुआ है और उनका YONO ऐप डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। क्या है पूरा मामला, चलिए डिटेल में बताते...