बेगुसराय, अगस्त 29 -- बीहट। एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार की सुबह गंगा हाथीदह में खतरे के निशान से उपर बह रही थी। शुक्रवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.550 मीटर दर्ज किया गया है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर उपर बह रही है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इलाहाबाद में गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। बनारस में स्थिर है, जबकि बक्सर, कहलगांव, मूंगेर की भांति हाथीदह में भी गंगा के जलस्तर में फिलहाल वृद्धि होने के ही संकेत मिले हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला इसी तरह से जारी रहा तो बहुत जल्द गंगा वर्ष 2021 के अपने उच्चतम जलस्तर 43.52 को भी छू लेगी। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.