समस्तीपुर, अगस्त 28 -- मोहनपुर। प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर फिर खतरे के निशान को पार कर गया। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर रहा। जल संसाधन विभाग के कर्मी निरंतर जलस्तर की माप कर जिलास्तरीय अधिकारियों को भेज रहे हैं। मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर सुबह में खतरे के निशान से 45 सेंमी ऊपर था। जलस्तर समूचे दिन स्थिर बना रहा। शाम में भी गंगा नदी का जलस्तर में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं देखी गई। लेकिन रात में जलस्तर में करीब 20 सेंमी का इजाफा हो गया। कर्मियों ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है। वैसे किसी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से मुकाबला करने को लोग तैयार हैं। दूसरी ओर दो सप्ताह पूर्व आई बाढ़ में हुई फसल क्षति का आकलन प्रशासनिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.