सीतापुर, सितम्बर 12 -- सीतापुर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर 134.90 मीटर है जो कि खतरे निशान से 59 सेमी नीचे है। घाघरा नदी का जलस्तर 135.15 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 163 सेमी नीचे है। वर्तमान में शारदा नदी के किनारे स्थित ग्राम लखनीपुर में फ्लड फाईटिंग कार्य कराया जा रहा है, स्थित नियन्त्रण में है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शारदा नदी के तटवर्ती ग्रामों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। ग्रामवासियों से संवाद कर उनको जलस्तर के बारे में जानकारी दी जा रही है एवं विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.