बस्ती, सितम्बर 3 -- बस्ती। बरसात के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर खतरे क निशान से 31 सेमी ऊपर है। पानी विक्रमजोत क्षेत्र में बंधे व नदी के बीच धीरे-धीरे फिर से फैलने लगा है। इसके साथ ही ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। सरयू नदी का जलस्तर छह बजे 93.04 मीटर रहा। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 31 सेमी ऊपर है। लगातार जलस्तर में वृद्धि के चलते नदी के किनारे वाले इलाके में जलभराव होने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रकार जलस्तर बढ़ता रहा तो दो तीन दिनों में बाढ़ के पानी से गांव घिर जाएगा। पानी बढ़ने से जहां एक ओर बाढ़ की आशंका से लोग परेशान हैं वहीं नदी के किनारे तेज हुई कटान से लोगों में दहशत का माहौल है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। घघ...