बस्ती, अगस्त 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में सरयू का जलस्तर शाम सात बजे 92.78 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर है। नदी का जल स्तर बढ़ाव पर है। शारदा, गिरजा और सरयू बैराज से छोड़े गए 336174 क्यूसेक पानी से जलस्तर और ऊपर जाने की संभावना है। इसके ही बंधे और नदी के बीच के गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी और तटबंध के बीच बसे गांव सुविखा बाबू और टेढवा के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई है। यहां के ग्रामीणों को आने जाने के लिए प्रशासन के तरफ से पांच नावें लगाई गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर तटबंध पर नदी का दबाव बना हुआ है। कटरिया गांव के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.