बागपत, अगस्त 28 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बागपत जनपद में यमुना और हिंडन उफान पर पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह यमुना नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गई, जिससे यमुना का पानी किसानों की फसलों में घुस गया है। इसके चलते किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। यहीं हालात हिंडन और कृष्णा नदी के बने हुए है। फसलें जलमग्न होने से किसान परेशान बने हुए है। वहीं, बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ चौकियां अलर्ट हो गई है। अधिकारियों ने गांवों में डेरा भी जमा लिया है। हथनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक होने के कारण पानी यमुना और हिंडन नदी में छोड़ा जा रहा है। गत 26 अगस्त को दिनभर में लाखों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था। 27 अगस्त को भी यहीं आलम देखने को मिला था। हथनीकुंड़ बैराज से गत दिवस भारी मात्रा में पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.