कटिहार, सितम्बर 20 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में नदी का जलस्तर काफी धीमी गति से घटने लगा है। जिसके कारण अभी भी दो नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 100 सेंटीमीटर और एक नदी का जलस्तर 70 सेमी से ऊपर है। जलस्तर के बढ़ने के कारण कटिहार जिले के 6 प्रखंड के 52 पंचायत में बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित है। अपर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रितिका भारती ने बताया कि कटिहार जिले के अमदाबाद,बरारी, कुर्सेला, मनिहारी, मनसाही और समेली प्रखंड के करीब बाबर 52 पंचायत और तीन नगर पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रखंडों के 480 गांव के 470 वार्ड बाढ़ से प्रभावित है। जिला अपर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल अंचलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों के 537483 लोग बाढ़ से कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.