श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- श्रावस्ती,संवाददाता। नेपाल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। मल्हीपुर भंगहा मोड़ मार्ग पर बंदरहा कुटी के पास सड़क कट गई थी। इस मार्ग पर तीन फीट तक पानी बहने लगा है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक जलस्तर 127.40 सेंटीमीटर पर स्थिर था। लेकिन रात एक बजे से नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। रात एक बजे जलस्तर 127.85 सेंटीमीटर पर पहुंचा। वहीं शुक्रवार सुबह छह बजे यह 128.30 सेंटीमीटर, सात बजे 128.40 सेंटीमीटर और आठ बजे 128.50 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे वीरपुर, लौकिहा, साई गांव, घाटे पुरवा, सलारूपुरवा, जोगिया, हरिहरपुर, महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.