बेगुसराय, अगस्त 3 -- बीहट। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इलाहाबाद, बनारस, मुंगेर, कहलगांव की भांति हाथीदह में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर हाथीदह में रविवार की सुबह गंगा खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर उपर बह रही थी। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इस सप्ताह हरेक दिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। इलाहाबाद, बनारस, बक्सर, कहलगांव आदि जगहों में भी गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बूढ़ी गंडक तथा कोशी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...