प्रयागराज, अगस्त 1 -- गंगा और यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही जो बढ़ोतरी दर्ज की गई वो शाम तक जारी रही। अफसरों का अनुमान है कि अगर जलस्तर बढ़ने की गति ऐसी ही रही तो शनिवार को खतरे का निशान पार हो जाएगा। अभी दो से तीन दिन तक बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में 85 मीटर तक जलस्तर पहुंच सकता है। शुक्रवार सुबह ही गंगा के जलस्तर में लगभग एक मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में नैनी में यमुना के जलस्तर में 101 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां 83.54 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। वहीं छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.92 मीटर था। गंगा में 24 घंटे में बढ़ोतरी 104 सेंटीमीटर रही। वहीं फाफामऊ में जलस्तर 82 सेंटीमीटर बढ़ोतरी के साथ 83.22 मीटर दर्ज की गई। वहीं ...