बलिया, जुलाई 15 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के गायघाट गेज पर मंगलवार की दोपहर गंगा खतरा बिंदु को पार कर गयी। उग्र होती नदी के रूप को देखकर बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गयी है। बाढ़ का पानी सोमवार से ही निचले इलाकों को घेरने लगा है। प्रभावित बस्तियों के लोग सुरक्षित स्थान जाने को घरेलू सामानों को अपने घरों में सहेजने का काम शुरू कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नदी में आयी यह बाढ़ पहाड़ों की बारिश के कारण है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 57.710 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी यहां दोपहर में ही अपने खतरा बिंदु 57.615 मीटर को पार कर गयी। जलस्तर में अब भी तीन सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव होने के चलते नदी अब तेजी से मीडियम फ्लड 58.615 मीटर की ओर बढ़ने लगी है। लगातार उग्र रूप धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.