प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज, प्रमु्ख संवाददाता। गंगा-यमुना के तेजी से तेजी से बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण इलाकों में खलबली मच गई है। खासकर गंगा किनारे गांवों के लोग इस साल दूसरी बार आ रही बाढ़ को लेकर डरे हुए हैं। शहर के निचले इलाकों में रहने वालों की तरह ग्रामीण भी गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर की जानकारी ले रहे हैं। गंगा का जलस्तर अगले दो-तीन बढ़ने की संभावना से तटीय गांवों के बाढ़ की चपेट में आना तय माना जा रहा है। एकदिन पहले तक यमुना का जलस्तर बढ़ रहा था। यमुना के प्रभाव से छतनाग में गंगा में तेजी से वृद्धि हो रही थी। मंगलवार को फाफामऊ में गंगा ने गति पकड़ी। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर लगभग 15 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था जबकि नैनी में यमुना में वृद्धि की गति साढ़े चार सेमी प्रति घंटा हो गई थी। सिंचाई विभाग के इंजीन...